CG Liquor Scam : शराब घोटाले में बड़ा अपडेट…! ED कोर्ट में पेश हुए लखमा-चैतन्य-सौम्या सहित 59 आरोपी…फैसला सुरक्षित…यहां देखें VIDEO
घोटाले के तीन मॉडल
रायपुर, 02 अप्रैल। CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में इस मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया, जहां सभी की मौजूदगी में सुनवाई पूरी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिससे अब इस हाई-प्रोफाइल केस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सभी 59 आरोपी अदालत में पेश हुए। आरोपियों के बयान धारा 88 के तहत दर्ज किए गए। सुनवाई पूरी होने के बाद, अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। संभावना है कि अदालत जल्द ही अपना फैसला सुना सकती है।
बड़े नामों की मौजूदगी
सुनवाई के दौरान कई चर्चित चेहरे कोर्ट में उपस्थित रहे, जिनमें कवासी लखमा (पूर्व आबकारी मंत्री), चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया, निरंजन दास सहित आबकारी विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी शामिल रहे। ईडी की जांच के अनुसार, यह कथित घोटाला करीब 3200 करोड़ रुपये का है, जिसमें एक सिंडिकेट के जरिए पूरे सिस्टम को प्रभावित किया गया।
घोटाले के तीन मॉडल
डिस्टलरी से कमीशन
- प्रति पेटी 75 से 100 रुपये तक कमीशन वसूली
- कीमतें बढ़ाकर नुकसान की भरपाई
नकली होलोग्राम से बिक्री
- अतिरिक्त शराब बनवाकर नकली होलोग्राम लगाया गया
- सरकारी दुकानों से अवैध बिक्री
- करीब 40 लाख पेटी शराब खपाने का दावा
सप्लाई जोन में हेरफेर
- राज्य को 8 जोन में बांटकर टेंडर में हेरफेर
- कमीशन के आधार पर सप्लाई तय
- करीब 52 करोड़ रुपये की अवैध उगाही के साक्ष्य
इन पर लगे आरोप
जांच में जिन नामों का ज़िक्र किया गया है, उनमें अनिल टुटेजा (IAS अधिकारी), AP त्रिपाठी (तत्कालीन MD) और अनवर ढेबर (कारोबारी) शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के इस हाई-प्रोफाइल शराब घोटाला केस में अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर है। फैसला आने के बाद कई बड़े खुलासे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।



