Featuredकोरबाराजनीति

Korba : ED के द्वारा दर्ज एफआईआर को कोर्ट ने किया निरस्त..मुकेश ने कहा सत्य की हुई जीत…

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा रद्द किए जाने को कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया है। कांग्रेस का कहना है कि यह पूरा मामला मोदी–शाह और भारतीय जनता पार्टी की साजिश का हिस्सा था।

इसी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशभर के प्रदेश और जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कोरबा में भी जन आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को शाम 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय, टीपी नगर, कोरबा में आयोजित होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी पार्षद, पूर्व पार्षद, एल्डरमेन, जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, इंटक परिवार के सदस्य तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button