Featuredक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: कोचिंग संचालक को धमकाने वाला जीएसटी का संयुक्‍त आयुक्‍त सस्पेंड, इस मामले में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जारी किया आदेश

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी से अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच के बाद वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्य जीएसटी बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया है।

CG News: जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी के खिलाफ अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्‍काल प्रभाव से गिरी को निलंबित करने का आदेश जारी करा दिया है।

 

CG News: शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई : चौधरी

 

इस मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साफ किया है कि विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि, भविष्य में भी इस प्रकार शिकायत मिलती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button