CG Breaking : सर्विस राइफल से सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

News Power Zone
1 Min Read

CG Breaking : दंतेवाड़ा। जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र बताया गया है।

विपिन्द्र चंद्र सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था। जवान ने खुद के ही सर्विस राइफल एके47 से खुद पर फ़ायर कर लिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Share This Article