
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुल 6 अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टि से नई जिम्मेदारी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार पंकज चंद्रा को सेनानी, 13वीं बटालियन छ.स.बल बांगो कोरबा भेजा गया है। श्रीमती भावना पाण्डेय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिमल कुमार वैस को सेनानी, 11वीं बटालियन छ.स.बल जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है।हरिशंकर राठौर को पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाया गया है। श्रीमती राजश्री मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, ए.सी.टी.एफ. विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वी श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक, (रेल) रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।