CG Accident : हाईवा और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, वाहन में आग लगने से जिंदा जले चालक

News Power Zone
1 Min Read

CG Accident : रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में आग भड़क उठी।

 

CG Accident प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया। दोनों वाहनों के केबिन में फंसे चालक बाहर नहीं निकल सके। एक चालक की जिंदा जलने से मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई मदद नहीं कर सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

TAGGED:
Share This Article