CEOF : कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार…! 39 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित…नई टीम से बड़ी उम्मीदें
कोर कमेटी में अनुभवी चेहरे
कोरबा, 12 अप्रैल। CEOF : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला इकाई कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जिला संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में गठित इस टीम में कोर कमेटी और विभिन्न पदों पर कुल 39 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फेडरेशन, जो प्रदेश में मान्यता प्राप्त संगठन है और लगभग 130 संबद्ध संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, लंबे समय से कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहा है।
प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मार्गदर्शन में 3 अप्रैल 2026 को अंधरी कछार स्थित फेडरेशन कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जिला कोर कमेटी और कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कोर कमेटी में अनुभवी चेहरे
जिला कोर कमेटी में डॉ. तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, मानसिंह राठिया, सर्वेश सोनी, नित्यानंद यादव, विनय सोनवानी, नरेंद्र श्रीवास, विनोद सांडे, कीर्ति लहरे, प्रकाश खाकसे, के.डी. पात्रे, पीपीएस राठौर, अनूप सिंह कोराम, राम कपूर कुर्रे और सवित साहू को शामिल किया गया है।
यह कमेटी विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने और विशेष परिस्थितियों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का कार्य करेगी।
इन पदों पर हुई नियुक्तियां
नई कार्यकारिणी में प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गई हैं—
सचिव: तरुण प्रकाश वैष्णव
सह सचिव: लोकनाथ सेन
कोषाध्यक्ष: राम कपूर कुर्रे
उप कोषाध्यक्ष: सवित साहू
प्रवक्ता: नित्यानंद यादव
सह प्रवक्ता: पीपीएस राठौर
मीडिया प्रभारी: सनत राठौर
सह मीडिया प्रभारी: उत्तरा साहू, बबलू राम यादव
इसके अलावा संगठन सचिव, प्रचार सचिव, कार्यकारिणी सदस्य और महिला कार्यकारिणी में भी कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आती है।
नई टीम से उम्मीदें
फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश खरे, संरक्षक टीपी उपाध्याय, उप संयोजक तरुण सिंह राठौर और महासचिव ओमप्रकाश बघेल सहित सभी पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगी। फेडरेशन ने संगठनात्मक एकता और बेहतर समन्वय के जरिए जिले के कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया है।



