रायपुर

Sex CD Scandal : CBI की रिव्यू याचिका मंजूर…! भूपेश बघेल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश

सेक्स सीडी केस में नया मोड़, हाईकोर्ट का रुख करेगी कांग्रेस

रायपुर, 26 जनवरी। Sex CD Scandal : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में रायपुर सेशन कोर्ट के ताज़ा फैसले के खिलाफ कांग्रेस अब हाईकोर्ट का रुख करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ किया है कि कांग्रेस इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल करेगी। मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही इस केस से डिस्चार्ज किया जा चुका था, लेकिन अब CBI ने सेशन कोर्ट में दोबारा अपील दायर की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई का आदेश दिया है।

क्या है सेशन कोर्ट का ताज़ा फैसला

दरअसल, रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI द्वारा दायर रिव्यू याचिका को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। इसके साथ ही सेशन कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की दोबारा सुनवाई की जाएगी।

मार्च 2025 में मिली थी राहत

गौरतलब है कि मार्च 2025 में CBI की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल को इस मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है। इसी फैसले को चुनौती देते हुए CBI ने सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल की थी, जिस पर अब सेशन कोर्ट ने सुनवाई के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट (Sex CD Scandal) में कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button