Featuredदेशसामाजिक

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी के बेटे ने ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ की नसें काटी,डिप्रेशन में किया सुसाइड

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी मोहन शुक्ला के बेटे तुषार शुक्ला ने आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम तुषार ने ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ की नसें काट लीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस मामले में भोपाल के कमला नगर थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें बताया गया कि तुषार पिछले दो साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, शनिवार को वह इस मानसिक संघर्ष को सहन नहीं कर पाए।

पुलिस के अनुसार, तुषार ने पहले हाथ की नस काटी, लेकिन जान जाने का विश्वास न होने पर ब्लेड से अपनी गर्दन भी काट ली। तुषार का परिवार वैशाली नगर में रहता है, जहां यह घटना हुई। तुषार शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी है।

Related Articles

Back to top button