कोरबा

International Yoga Day 2026 : कोरबा में महिला पत्रकारों की अनूठी पहल…! योग दिवस पर पुष्पलता उद्यान में जुटीं सैकड़ों महिलाएं

पहली बार हुआ सार्वजनिक योग आयोजन

कोरबा, 21 जून। International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के महिला पत्रकार समूह ने निहारिका स्थित पुष्पलता उद्यान में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला पत्रकार समूह का यह पहला सार्वजनिक आयोजन रहा, जिसमें महिलाओं, बच्चों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

योगाचार्य दुर्गेश राठौर ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। वहीं नाड़ी वैद्य एवं आयुर्वेदाचार्य नागेंद्र शर्मा ने योग और आयुर्वेद को बेहतर स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम बताते हुए इन्हें अपनाने की सलाह दी।

महिला पत्रकार समूह के इस पहले सार्वजनिक कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने सराहा और इसे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button