FeaturedBreakingछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बड़ी राहत, संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट लागू, राजपत्र में नोटिफिकेशन जारी

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी छूट की संशोधित अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। इसके साथ ही यह निर्णय अब आधिकारिक रूप से पूरे राज्य में लागू हो गया है। इस फैसले से महिलाओं के लिए जमीन और मकान खरीदना पहले की तुलना में काफी सस्ता हो जाएगा।

 

 

 

CG News: यह प्रस्ताव राजधानी रायपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंजूर किया गया था। सरकार का मानना है कि इस पहल से परिवारों को संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

 

 

 

CG News: सरकार के अनुसार, इस योजना के लागू होने से राज्य के राजस्व पर लगभग 153 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है। हालांकि, इसे एक दीर्घकालिक सामाजिक निवेश के रूप में देखा जा रहा है।सरकार के इस कदम महिलाओं को संपत्ति का स्वामित्व हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।

 

50 प्रतिशत छूट महिलाओं हेतु

Related Articles

Back to top button