Budget 2026 : गेमिंग सेक्टर में धमाका…! AI, गेमिंग और डिज़ाइन में युवाओं के लिए बड़े अवसर…बजट में 10 लाख नई नौकरियां

News Power Zone
3 Min Read
Budget 2026
नई दिल्ली, 01 फरवरी। Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना आठवां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी का उपयोग नहीं करेगा, बल्कि दुनिया में इसे लीड करेगा। बजट में कंटेंट क्रिएशन, गेमिंग और डिजिटल तकनीक पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्य घोषणाएं

ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स: सरकार ने एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के लिए विशेष लैब्स स्थापित करने की घोषणा की। देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ये लैब्स बनेंगी, जहां युवाओं को कंटेंट क्रिएशन सिखाया जाएगा। गेमिंग सेक्टर में रोजगार: अगले साल 10 लाख से अधिक प्रोफेशनल्स को गेमिंग सेक्टर में हायर किया जाएगा। डिज़ाइन और क्रिएटर शिक्षा : कंटेंट क्रिएशन और डिज़ाइन एडुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल डिज़ाइन स्कूल खोले जाएंगे। AI और गवर्नेंस : वित्त मंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं और गवर्नेंस सुधार के लिए किया जाएगा। सभी जिलों में AI-बेस्ड सॉल्यूशंस लागू किए जाएंगे। 10,000 टेक फेलोशिप : IIT और IISc में 10,000 नई टेक फेलोशिप शुरू की जाएंगी, ताकि AI और डीप-टेक में रिसर्च बढ़ सके। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 : भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। डीप-टेक, रोबोटिक्स और स्टार्टअप्स : एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप्स को इंसेंटिव दिया जाएगा। बायोफार्मा शक्ति योजना : हेल्थ सेक्टर में डिजिटल टेक्नोलॉजी को जोड़ने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल नेटवर्क : इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का बजट रखा गया। डेटा सेंटर और 5G/6G कनेक्टिविटी अगले पांच सालों में बढ़ाई जाएगी। नेशनल क्वांटम मिशन और डिजिटल समावेशन : नेशनल क्वांटम मिशन की शुरुआत की गई। AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का फायदा महिलाओं, किसानों और दिव्यांगों तक पहुंचाया जाएगा। 25 करोड़ लोगों को डिजिटल टेक्नोलॉजी की सुविधा मिलेगी। विशेष बात : वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि डिजिटल (Budget 2026) और AI टेक्नोलॉजी अब भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा इंजन बनेंगी। कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग सेक्टर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और अवसर बढ़ेंगे।
TAGGED:
Share This Article