BreakingFeaturedछत्तीसगढ़देशराजनीति

Breaking : छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले इस सांसद पर दो FIR, दिल्ली में दबिश से मचा हड़कंप

दिल्ली। Sandeep Pathak FIR News देश की राजनीति में इस वक्त बड़ा सियासी धमाका हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे बड़े रणनीतिकारों में गिने जाने वाले और हाल ही में BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दो गंभीर मामलों में FIR दर्ज की है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों की मानें तो एक मामला कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जबकि दूसरा महिला शोषण जैसे बेहद संवेदनशील आरोपों से संबंधित बताया जा रहा है। खबर यह भी है कि इन मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, जिससे गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है।

दिल्ली घर पहुंची पंजाब पुलिस, लेकिन नहीं मिले संदीप पाठक!

सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है कि पंजाब पुलिस की एक टीम दिल्ली स्थित संदीप पाठक के आवास तक पहुंची थी। हालांकि, पुलिस को वहां वे नहीं मिले। इसके बाद से राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि कार्रवाई की भनक लगते ही संदीप पाठक लोकेशन बदल चुके थे।
हालांकि अब तक पंजाब पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विभाग के भीतर बढ़ी हलचल इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बना रही है।

मुझे FIR की जानकारी नहीं” : संदीप पाठक

मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर संदीप पाठक ने खुद पर लगे आरोपों को लेकर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी FIR की जानकारी नहीं है। लेकिन दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

BJP ने बताया “राजनीतिक बदले की कार्रवाई”

इस घटनाक्रम के बादViolence : छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात…! शराब बनाने से रोका तो पत्नी ने पति को झुलसा दिया…हालत गंभीर आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि AAP छोड़कर BJP में आने वाले नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। BJP ने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है।

AAP के लिए बड़ा झटका बने थे संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक को AAP का “चाणक्य” माना जाता रहा है। पार्टी की चुनावी रणनीतियों से लेकर संगठन विस्तार तक में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में उनका BJP में जाना पहले ही AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था, और अब FIR की खबर ने सियासत को और गरमा दिया है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंजाब पुलिस जल्द कोई बड़ा एक्शन लेने वाली है? और क्या संदीप पाठक खुलकर सामने आकर इन आरोपों का जवाब देंगे? राजनीति की इस हाईवोल्टेज पटकथा पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button