BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking: जुआ खेलते पकड़े गए रेंजर मनीष जैन, FIR के बाद दंडात्मक कार्रवाई की उठी मांग


 

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई शिकायत

अंतागढ़/कांकेर। Manish Jain Ranger Gambling Case छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) मनीष जैन के खिलाफ जुआ खेलते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद वन विभाग में भी हलचल तेज हो गई है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र के काठगार में पदस्थ रेंजर मनीष जैन सोमवार रात ग्राम रानीडोंगरी के जंगल में अपने कुछ साथियों के साथ कथित रूप से जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई की।

मामले के सामने आने के बाद शिकायतकर्ता ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर, मुख्य वन संरक्षक कांकेर और वन मंडलाधिकारी भानुप्रतापपुर को औपचारिक आवेदन भेजकर रेंजर के खिलाफ तत्काल दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि जिस अधिकारी पर शासकीय वन संपदा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही जंगल में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इससे विभाग की साख पर गंभीर असर पड़ता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस घटना से वन विभाग की छवि धूमिल हुई है और मामले में कड़ी विभागीय कार्रवाई आवश्यक है।

अब इस पूरे प्रकरण में पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्णय पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button