Breaking: PHE SDO पर मेडिकल छात्रा से रेप का आरोप… 7 साल तक बनाया संबंध.. अब थाने में शिकायत..!

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

जांजगीर-चांपा। चांपा के PHE कार्यालय में पदस्थ SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) पर मेडिकल छात्रा से रेप का आरोप है। शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक उसने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया। एसडीओ नमित कोसरिया अज्ञेय नगर बिलासपुर निवासी हैं।

प्यार करने और शादी करने का वादा कर करने के बाद अचानक SDO की शादी कहीं और तय हो गई। ये बात जब महिला डॉक्टर को पता लगी तो उसने SDO खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। मामला सिविल लाइन थाना बिलासपुर क्षेत्र का है।

अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया PHE कार्यालय चांपा में में SDO है। उसकी पोस्टिंग चांपा के phe विभाग में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने पहुंचा।
वहां से अपने अज्ञेय नगर स्थित घर ले गया। नमित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ये सिलसिला कई दिनों तक चला। इस दौरान नमित PHE में SDO भी बन गया था।

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम उसके घर गई। चांपा स्थित उसके दफ्तर में भी दबिश दी लेकिन, वो नहीं मिला। इधर, उसकी प्रेमिका ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि 20 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। यह खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने भिलाई में भी छापेमारी की लेकिन, आरोपी नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Share This Article