पुलिस

Child Communication : बाल संप्रेषण गृह में हुआ यौन उत्पीड़न…! झांसे में लेकर बालक से यौन शोषण

परिवीक्षा अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप

दुर्ग, 09 जुलाई। Child Communication : दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह में पदस्थ परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी को एक अपचारी बालक से अननेचुरल सेक्स (अप्राकृतिक यौन शोषण) के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी को पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक हत्या के एक मामले में पिछले 35 महीनों से बाल संप्रेषण गृह में बंद है। वह दूसरे जिले का निवासी है। बीते सप्ताह जब न्यायालय की टीम निरीक्षण के लिए संप्रेषण गृह पहुंची, तब बालक ने टीम को अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी दी।

पीड़ित ने क्या बताया?

बालक ने बताया कि अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने उसे उसके भाई से मिलाने का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस गंभीर आरोप के सामने आने के बाद न्यायालय की टीम ने तत्काल इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और रामकुमार सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है।

प्रशासन में हड़कंप

इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और बाल संरक्षण तंत्र (Child Communication) में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जा रही है। बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामला बेहद संवेदनशील है और बाल अधिकारों से जुड़ा हुआ है। सभी पक्षों की गहन जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। पुलिस व न्यायालय की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button