BreakingFeaturedकोरबाराजनीति

Breaking: कोरबा का सोशल मीडिया ‘ऑन फायर’, AI के इस एक पोस्ट ने उड़ा दी है कबाड़ियों, अपराधियों और नेताओं की नींद! 

कोरबा। Korba Social Media Trending गरमा-गरम चाय की चुस्कियों के साथ अगर आपको सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर ‘राजनीतिक बारूद’ मिल जाए, तो दिन का मिजाज ही बदल जाता है। इन दिनों कोरबा के व्हाट्सएप ग्रुप्स का तापमान एकदम ‘हाई’ है। वजह कोई नेताजी का बयान नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया एक ऐसा तीखा पोस्ट है, जिसने शहर की सियासत में खलबली मचा दी है।

इस वायरल पोस्ट की मिर्च-मसाला इतनी तेज है कि पढ़ने वालों के कान से धुआं निकल रहा है और विरोधियों के पेट में मरोड़ उठ रही है।

 

क्या है इस ‘विवादित’ पोस्ट में?

 

व्हाट्सएप पर जो पोस्ट हवा की तरह तैर रहा है, उसमें सीधे तौर पर सरकार और सिस्टम पर तंज कसा गया है। पोस्ट में लिखा है:”कोरबा भाजपा सरकार में गरीबों का घर टूट रहे, कार्यकर्ता के पैर टूट रहे… चोर, कबाड़ी, अपराधी और अधिकारी… सर में…”

 

मतलब साफ है… लिखने वाले ने (या यूं कहें कि AI के दिमाग ने) कोरबा के वर्तमान हालातों पर ऐसा तंज कसा है कि तीर सीधे निशाने पर जाकर लगा है। एक तरफ गरीबों के आशियानों पर चलते बुलडोजर का दर्द, दूसरी तरफ पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की ‘टूटती’ हालत, और तीसरी तरफ शहर के ‘खास’ चेहरों (चोर, कबाड़ी, अपराधी और साहब लोग) का सर चढ़कर बोलना!

 

 

चर्चाओं का बाजार गर्म: लोग ले रहे चटखारे

 

 

अब भाई, कोरबा के लोग भी कम रसिया नहीं हैं! जैसे ही यह पोस्ट ग्रुप्स में टपका, कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

विपक्ष वाले खुश: “अरे भाई! AI भी अब सच बोलने लगा है क्या?”  सत्ता पक्ष वाले परेशान

 

“ये कौन सा नया प्रोपेगैंडा है भाई? आईटी सेल को काम पर लगाओ, पता करो ये एआई (AI) का रिमोट किसके हाथ में है!” जनमानस तंज कसते हुए कह रहे “घर टूटे या पैर, कबाड़ियों की चांदी है और जनता बेहाल है। पोस्ट में दम तो है बॉस!”

 

असली विलेन कौन: नेताजी या AI?

 

 

दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट को एआई (AI) से जनरेटेड बताया जा रहा है। अब लोग सोच में पड़ गए हैं कि ये कंप्यूटर का अपना दिमाग है या फिर किसी शातिर दिमाग ‘पॉलिटिकल मास्टरमाइंड’ ने एआई के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई है।

 

खैर, तीर तो कमान से छूट चुका है। अब देखना यह है कि इस ‘डिजिटल बखेड़े’ पर पुलिसिया जांच बैठती है, या फिर कबाड़ और अपराधियों के इस ‘एआई वाले गठजोड़’ पर कोई तगड़ा पलटवार होता है। तब तक के लिए, आप भी अपना व्हाट्सएप चेक करिए… क्या पता यह चटखारेदार पोस्ट आपके ग्रुप में भी लैंड कर चुका हो!

Related Articles

Back to top button