
कोरबा, 26 फरवरी 2026। Korba Breaking नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक महापौर कार्यालय में OSD के रूप में कार्य कर रहे सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को अब संपदा शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही वे महापौर कार्यालय से जुड़े कार्य भी संभालेंगे।

Korba Breaking वहीं सहायक राजस्व अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को संपत्तिकर, राजस्व और जलकर शाखा का दायित्व सौंपा गया है। पहले उनके पास संपदा सहित चार शाखाओं का प्रभार था, लेकिन नई व्यवस्था में संपदा शाखा अलग कर दी गई है। निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि महापौर, अपर आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त और सभी जोन कमिश्नरों को भेजी गई है ताकि नई जिम्मेदारियों के अनुसार काम शुरू हो सके।
नगर निगम के भीतर इस बदलाव को अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के जरिए कामकाज में गति और जवाबदेही बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। निगम सरकार में यह बदलाव आने वाले दिनों में और फैसलों का संकेत भी माना जा रहा है।



