Featuredदेशसामाजिक

छठ पूजा के गानों को अमर करने वाली शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

दिल्ली। बिहार कोकिला और भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन हो गया है। वो पिछले 10 दिनों से दिल्ली के एम्स में एडमिट थीं। पिछले दिनों ही उनके बेटे अंशुमान ने उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी थी कि उनकी मां की हालत स्थिर थी। मगर बीती रात एक बार फिर से शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हे वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसकी जानकारी भी बेटे अंशुमान ने एक वीडियो शेयर करके दी था। ऐसे में अब सिंगर की मौत की खबर से ना केवल फैंस को बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है।

शारदा सिन्हा की तबीयत पति के निधन के बाद ही ज्यादा बिगड़ी थी। पिछले महीने ही उन पर दुखों का पहाड़ टूटा था। उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। पति के निधन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया था। शारदा सिन्हा के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि वो 2017-18 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। उनका इलाज मुंबई और दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था।

Related Articles

Back to top button