Breaking : CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में निगम मंडल की नियुक्ति पर चर्चा..आज जारी हो सकती है पहली सूची…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महानदी भवन में सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक से एकअहम खबर निकल कर आ रही है। चर्चा है कि सरकार आज ही कुछ निगम मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।

हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि निगम मंडल की नियुक्ति की सूची को दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जा सकता है। जिन निगम मंडल की नियुक्ति होने हैं उनकी संख्या भी 14 के आसपास बताई जा रही है। इसमें कुछ विधायक और संगठन के वरिष्ठ नेता को अवसर मिल सकता है।

बता दें कि आज ही रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंप दिया।

Share This Article