Breaking: महिला कर्मियों से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप हुआ साबित..DPO सस्पेंड, सुश्री तनुजा को मिला प्रभार…

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) वरुण नागेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत की गई है।
मामला उस समय सामने आया जब विभाग में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों ने वरुण नागेश पर यौन उत्पीड़न और अश्लील भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए। आरोपों के बाद जिले में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया था और महिला कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दंतेवाड़ा कलेक्टर ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति की जांच में शिकायतों को सही पाया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद 29 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में वरुण नागेश को निलंबित कर दिया गया।
निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित रहेगा। वहीं, विभाग का प्रभार सुश्री तनुजा बेलसरिया को सौंपा गया है और 30 अप्रैल 2026 तक चार्ज हस्तांतरण के निर्देश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Share This Article