रायपुरBreaking

Woman Murder : रायपुर में बियर बार में बॉटल से हमला…विवाहिता की दर्दनाक मौत…थाने के बाहर उबल पड़ा गुस्सा

रायपुर, 13 जनवरी। Woman Murder : रायपुर के गीतानगर इलाके में एक विवाहिता वेदिका सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि टी सुनील राव उर्फ शीनू ने महिला को बियर बार में ले जाकर बियर बॉटल से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान वेदिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। आजाद चौक थाने का मामला।

Related Articles

Back to top button