Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

भाजपा नेता की कलेक्टर को धमकी बोले अपने पर आया तो चार दिन नहीं लगेंगे हटाने में.. कलेक्‍टर ने कहा तेरी इतनी औकात है तो चल कर लें…

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कलेक्टर और भाजपा नेता अजय सिंह के बीच तीखी बहस का ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में भाजपा नेता कलेक्टर को चार दिनों में निपटाने की बात कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कलेक्टर को नौकर बता रहे हैं। वायरल ऑडियो में कलेक्टर और नेता एक-दूसरे की औकात नाप रहे हैं।

 

बीजापुर में वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा नेता और कलेक्टर के बीच बहस का ये वायरल ऑडियो 4 मिनट का है। दरअसल, किसी ठेके को लेकर भाजपा नेता और बीजापुर कलेक्‍टर की जमकर बहस हो गई।

 

छत्तीसगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस ने इसे अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, विष्णु के सुशासन में भाजपा नेता और कलेक्टर औकात औकात खेल रहे हैं.. छेछड़ लड़ाई जारी है! भाजपा नेता बता रहे हैं चार दिन में निपटा दूंगा.. कलेक्टर बता रहे हैं काम कैसे बांटते हैं? भाजपा सरकार में चल रहे ठेकेदारों के खुले खेल को समझिए, कामों का बंदरबांट और जनता को मूर्ख समझने वाले इन भाजपा नेताओं की असलियत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button