Corruption : ACB का बड़ा एक्शन…! कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रैक्टर छोड़ने के लिए मांगी रिश्वत…महिला आरक्षक गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read
Ambikapur Furniture Scam

रायपुर, 23 जुलाई। Corruption : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी कर वाहन छोड़ने का आदेश दिया।

आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद महिला आरक्षक ट्रैक्टर छोड़ने के बदले ₹10 हजार की रिश्वत मांग रही थी। इससे परेशान ट्रैक्टर मालिक ने मामले की शिकायत ACB से की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही महिला आरक्षक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB आरोपी महिला आरक्षक से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

TAGGED:
Share This Article