BreakingFeaturedरायपुरसामाजिक

Big Breaking : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश कवासी गिरफ्तार..आबकारी अधिकारियो की बढ़ी टेंशन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश कवासी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी ED दफ्तर में उनसे तीसरी बार की जा रही पूछताछ के दौरान हुई। सूत्रों के अनुसार, लखमा को शाम तक कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

इससे पहले 2 बार उनसे 8-8 घंटे ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। दफ्तर में अंदर घुसने से पहले लखमा ने कहा कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था। इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। लखमा ने कहा कि, ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

ED के अधिकारियों ने आज कवासी को पूछताछ के लिए CA के साथ बुलाया था। लेकिन वे अकेले ही ED दफ्तर पहुंचे थे। लखमा ने बताया कि, उनके सीए बाहर हैं, इस वजह से वह नहीं आए हैं।

Related Articles

Back to top button