Uncategorized

Accident: हैदराबाद जा रही यात्री बस मोही घाट के पास पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 38 घायल

छिंदवाड़ा। Accident: मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भोपाल से हैदराबाद जा रही बस तेज गति‍ के कारण पांर्ढुणा के मोही घाट के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर अजय देव शर्मा भी जायजा लेने अस्पताल पहुंचे।

 

Accident: हादसे में एक अन्य घायल के बस के नीचे दबे होने की खबर है जबकि 38 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है ​​कि हादसे के वक्त बस की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे की थी। वहीं पांच यात्रियों को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।

 

Accident: पांर्ढुणा सिविल अस्पताल डॉ मिलिंद गजभिये और डॉ. विनित श्रीवास्तव ने बताया कि जिन घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया था उनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य का इलाज जारी है। एक अन्य घायल के बस के नीचे दबे होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि संभवत: उसकी भी मौत हो चुकी है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button