Uncategorized

Balodabazar Arson Case: बलौदाबाजार आगजनी केस में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल चौथी बार गिरफ्तार

Balodabazar Arson Case: रायपुर/बलौदाबाजार। बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में आगजनी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को चौथी बार गिरफ्तार किया है। बलौदा बाजार पुलिस ने उन्हें एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया।

 

 

Balodabazar Arson Case: बताया जा रहा है कि मामला क्रमांक 383/24 के तहत यह कार्रवाई की गई है। अब तक बहुचर्चित प्रकरण में अब तक 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि, जनवरी में इस मामले में अमित बघेल की पहली गिरफ्तारी हुई थी।

 

 

Balodabazar Arson Case: आगजनी और हिंसा से जुड़े प्रकरण में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव को भी गिरफ्तार कर बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button