छत्तीसगढ़
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव का बजा बिगुल…! 20 लाख सदस्य बनाने की चुनौती….बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
29 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
20 लाख सदस्य बनाने का टारगेट, यहीं तय होगी जीत-हार
युवा कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सदस्यता अभियान को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। संगठन ने इस बार 20 लाख युवाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। माना जा रहा है कि जिस दावेदार की सदस्यता संख्या ज्यादा होगी, उसकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जाएगी। पिछले चुनाव में करीब 17 लाख सदस्य बनाए गए थे, लेकिन वोटिंग का अधिकार केवल लगभग 7 लाख सदस्यों को मिला था। इस बार करीब 10 लाख वोटर्स के मतदान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि सदस्यता प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि फिलहाल सदस्यता के लिए कोई सख्त वैचारिक या संगठनात्मक मापदंड लागू नहीं किया गया है।29 मई से नामांकन, ऐसे चलेगी पूरी चुनाव प्रक्रिया
- 29 मई से 13 जून तक नामांकन प्रक्रिया
- 11 से 13 जून तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
- 18 से 35 साल तक के युवाओं की ऑनलाइन-ऑफलाइन सदस्यता
- मोबाइल नंबर और आईडी के जरिए सत्यापन
- सदस्यता जांच के बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
- उम्मीदवार सदस्यता बढ़ाने और समर्थन जुटाने में जुटेंगे
- मतदान डिजिटल या तय प्रक्रिया से कराया जाएगा
- सदस्यता, सक्रियता, आंदोलन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर मूल्यांकन
- केंद्रीय नेतृत्व और स्क्रीनिंग कमेटी अंतिम परिणाम घोषित करेगी






