Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

CG News : सुशासन तिहार पर कलेक्टर सख्त, समीक्षा बैठक नहीं आने वाले 3 SDM सहित 24 अधिकारियों को नोटिस, पूछा क्यों नहीं पहुंचे

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने और आवेदनों के प्रबंधन में ढिलाई के चलते तीन SDM सहित 24 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

 

CG News : नोटिस पाने वालों में राजिम SDM विशाल महाराणा, मैनपुर SDM पंकज डाहिरे, देवभोग SDM तुलसीदास मरकाम, मैनपुर जनपद पंचायत CEO श्वेता शर्मा, देवभोग CEO रवि सोनवानी, राजिम CMO मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा CMO श्यामलाल वर्मा, छुरा CMO लालसिंग मरकाम, देवभोग CMO संतोष स्वर्णकार शामिल हैं।

 

CG News : इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, कृषि उप संचालक चंदन रॉय, जल संसाधन कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, विद्युत विभाग प्रभारी, उद्यानिकी विभाग प्रभारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन DMC के.एस. नायक, जिला रोजगार अधिकारी, खनिज अधिकारी रोहित साहू, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, क्रेडा विभाग और बैंक के जिला अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button