कोरबा, 28 नवंबर। Additional Collector : प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है।
जारी संशोधित आदेश के अनुसार, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अपीलीय अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर ओंकार यादव को कार्यालय कलेक्टर कोरबा के लिए जन सूचना अधिकारी (PIO) का दायित्व दिया गया है। दोनों अधिकारियों को दिए गए ये दायित्व अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।












