Korba : ताजिया देखने गए युवक से मारपीट के मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज..8 विधि से संघर्षरत बालको को लिया गया हिरसात में..

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। करतला थाना के अंतर्गत नोनबिर्रा में ताजिया देखने के दौरान हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना में शामिल में सभी 8 नाबालिक लड़को को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि रात्रि लगभग 20 बजे थाना करतला क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा का एक अव्यस्क बालक अपने भाइयों के साथ अंगार देखने गया और जमीन पर बैठ अंगार देख रहा था कि इसी बीच लगभग 21 बजे 7-8 बालको द्वारा अव्यस्क बालक को अंगार में धकेल भाग गए जिसे साथ गए उसके भाई अंगार से निकालकर घर ले गए जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लाया गया ।आहत बालक को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया जहां उपचार जारी तथा स्थिति बेहतर है ।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं कटघोरा मौके पर पहुंचे । घटना के संबंध में थाना करतला में हत्या के प्रयास संबंधी धारा 109 190 191 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर घटना में शामिल विधि से संघर्षरत सभी 8 बालकों को हिरासत में लिया गया तथा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का फॉर्म भरा कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। गांव नोनबिर्रा में स्थिति सामान्य है ।

Share This Article