GST Collection October: दिवाली पर भर गया सरकार का खजना, अक्टूबर में GST संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। GST Collection October: अक्टूबर 2024 में भारत का वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह पिछले साल की तुलना में 9% की वृद्धि के साथ 1.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। एक साल पहले यानी अक्टूबर 2023 में सरकार ने 1.72 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।

GST Collection October: वित्त मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर के GST संग्रह ने पिछले कई महीनों की तुलना में उच्चतम वृद्धि दर दर्ज की है। यह वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू लेन-देन से होने वाली आय में बढ़ोतरी के कारण हुई है। इसमें केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपए और उपकर 12,550 करोड़ रुपए रहा।

 

GST Collection October: वहीं, पिछले महीने सितंबर में सरकार ने GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। रिफंड के बाद नेट GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले यह आंकड़ा 8% ज्यादा है। ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के लिहाज से यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ और अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए का GST सरकार ने वसूला था।

Share This Article