Raipur City News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से सजा नवा रायपुर, देखें वीडियो

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के एकात्म पथ में 11,000 दीपों का भव्य प्रज्वलन किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

 

Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक क्षण पर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि दीपोत्सव मना रहे हैं। सभी छत्तीसगढ़ वासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इस दिन हम छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हैं, जिन्होंने राज्य की स्थापना का सपना देखा और इसे साकार किया।

Share This Article