Featuredक्राइमदेश

Elvish yadav : एल्विश यादव की संपत्ति सीज, फाजिलपुरिया के खिलाफ भी ED ने लिया बड़ा एक्शन

न्यूज डेस्क।Elvish yadav : एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है, उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया है। इसके बाद यूटूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने उनकी यूपी और हरियाणा में प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। उनके साथ-साथ सिंगर सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ भी ईडी ने ये एक्शन लिया है।

बता दें कि एल्विश यादव लंबे समय से ईडी के निशाने पर हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है और अब उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया है। इस मामले में कुछ दिन पहले ही ईडी ने एल्विश और फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाकर उनके बयान दर्ज किए थे।

क्या है आरोप?

एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से पैसा कमाकर इन संपत्तियों को खरीदा था और इसमें फाजिलपुरिया ने भी उनका साथ दिया था। पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश को सांपों की खरीद फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया था, इसके बाद ईडी ने भी उनके खिलाफ जांच शुरू की।

 

बता दें कि एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल से करियर की शुरुआत की थी और अब वो बड़े यूट्यूबर बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस भी जीत लिया और इसके बाद से वो विवादों में रहने लगे हैं। हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक मैच के दौरान एल्विश को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद स्टेडियम को खाली करवा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button