न्यूज डेस्क।आशिकी की हदें पार करने के आपने अक्सर किस्से सुने होंगे. ऐसा ही एक किस्सा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का सामने आया है. जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर उसके मोहल्ले में पहुंच गया था. लेकिन प्रेमिका के मिलने से पहले ही मोहल्ले के लोगों को बुर्का पहने युवक के चलने के तरीके से शक हो गया और उन्होंने युवक को रोककर उसका चेहरा खुलवाया. उसे देखकर सभी हैरान रह गए और उनका शक हकीकत में बदल गया. लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया.
मुरादाबाद के थाना भोजपुर इलाके का है वायरल वीडियो
बुर्का पहने शख्स का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होते ही मुरादाबाद पुलिस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से वीडियो के संबंध में एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए जानकारी दी गई कि प्रकरण के संबंध में थाना भोजपुर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
आज अब्दुल बुर्का पहन कर सकीना से मिलने चला गया सकीना पहले से शादीशुदा है लोगों को शक हुआ तब अब्दुल को पकड़ा गया !
सवाल – हमारे देश में बुर्का बैन होना चाहिए या नही ? इस तरह की घटनाएं बहुत बढ़ गई है !
आपकी राय भी महत्वपूर्ण है अपनी राय दीजिए ! pic.twitter.com/FO5ckjImY5
— Nirbhay Sirohi (@nirbhaysirohi) September 2, 2024
युवक के पास तमंचे के आकार का गैस लाइटर
वीडियो में लोगों ने जब युवक की तलाशी ली तो उनको तमंचे की शेप का गैस लाइटर भी मिला है. जिसके चलते शुरू में लोग उसको असली तमंचा समझ बैठे और उन्होंने युवक से वह छीन लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी भोजपुर ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्के में शनिवार को थाना भोजपुर क्षेत्र में पहुंचा था जिसको लोगों ने पकड़ लिया था. सूचना मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और युवक के पास तमंचे के आकार का गैस लाइटर भी मिला है.












