Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG News : अचानक जतमई मार्ग के जंगल से निकला दंतैल हाथी, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

CG News : राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम पांडुका जतमई मुख्यमार्ग में ग्राम तौरेंगा के पास अचानक एक दंतैल हाथी निकल आया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाथी के आक्रामक व्यवहार से लोग इधर-उधर भागने लगे और ग्रामीण व राहगीर आसपास के घरों की छतों पर चढ़ गए।

 

CG News : बता दें कि रविवार होने के कारण जतमई मार्ग पर भारी भीड़ थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। वन विभाग ने राहगीरों को मार्ग के दोनों ओर रोक दिया है और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button