CG NEWS: पास्टर गिरफ्तार.., धर्म बदलने प्रेरित कर रहा था ग्रामीणों को

News Power Zone
1 Min Read

बलरामपुर । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने वाले पास्टर रंजीत बड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पास्टर द्वारा धर्म परिवर्तन करने लालच देता था। ग्रामीणों को बच्चों को बेहतर शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य के साथ ही धन संपत्ति की कमी नहीं होने का झांसा देता था। गांव वालों को लगातार वह धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था।गांव के एक व्यक्ति को उसने इतना प्रभावित किया कि वह व्यक्ति धर्म परिवर्तन के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला की शिकायत और जांच के बाद आरोपी पास्टर को धारा 299 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर पास्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article