देशFeaturedसामाजिक

डबल दिवाली मनाएंगे ये 3 राशि वाले लोग, नवंबर से शनि देंगे बेशुमार पैसा और खुशी

वेब डेस्क । इस साल कुछ राशि वालों के लिए दिवाली का त्‍योहार बंपर लाभ और खुशियां देने वाला है. नवंबर के पहले हफ्ते में दिवाली मनाने के बाद 15 नवंबर 2024 को शनि मार्गी होंगे और कुछ राशि वालों की किस्‍मत बदल देंगे.

उल्‍टी चाल चल रहे शनि

शनि ढाई साल में राशि बदलते हैं इसलिए उन्‍हें किसी भी राशि में लौटने में 30 साल का समय लग जाता है. इस समय शनि स्‍वराशि कुंभ में हैं. 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में हैं और मार्च 2025 तक रहेंगे.

शनि इस समय वक्री हैं और कुंभ राशि में उल्‍टी चाल चल रहे हैं. दिवाली के बाद 15 नवंबर 2024 से शनि मार्गी हो जाएंगे और कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे. शनि की सीधी चाल कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है. जानिए वे भाग्‍यशाली राशियां कौनसी हैं.

मिथुन राशि

लंबे समय बाद आपको किस्‍मत का साथ मिलना शुरू होगा. जिन कामों को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, वो अब पूरा हो सकता है. करियर अच्‍छा रहेगा. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है.

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए दिवाली का त्‍योहार लॉटरी लगा सकता है. आप हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे. आय बढ़ेगी. साथ ही जिन लोगों के घर-परिवार में जो अशांति या समस्‍या थी, वो भी दूर हो जाएगी. करियर में उन्‍नति मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि वाले इस साल दिवाली का लंबा जश्‍न मनाएंगे. आपके जीवन की समस्‍याएं खत्‍म होंगी और खुशियों की एंट्री होगी. मेहनत का फल मिलेगा. वर्कप्‍लेस पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है. उन्‍नति पाने के अवसर मिलेंगे.

Related Articles

Back to top button