Featuredकोरबाक्राइमपुलिस

Korba : युवतियों ने चौपाटी में युवक को दौड़ा दौड़ाकर मारा..वायरल VDO पर बोले CSP…

कोरबा। शहर के बीच बाजार यानी चौपाटी  में युवतियों ने एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना के बाद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मारपीट करने वाले लोगो की तलाश कर रही है। घटना के सम्बंध में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि कनकी मेले में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पोस्ट करने वाले युवक से हरकत से गुस्साए लड़कियों ने युवक की पिटाई कर दी है। मामले की जांच कर मारपीट करने वालो की तलाश की जा रही है।

 

ता दें कि  कोरबा में 5-6 लड़कियों ने मंगलवार देर शाम मेले में एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। गालियां देते हुए लड़के को लात-घूंसे, थप्पड़ मारे, कॉल पकड़कर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि युवक ने लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल किया था।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर चौपाटी में का है। बताया जा रहा है कि, बालको इलाके की रहने वाली लड़कियां कुछ दिन पहले  कनकी मेले में आपस में लड़ रही थीं। युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके बाद से ही लड़कियां काफी गुस्से में थीं।

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी लड़के को लड़कियां ढूंढ रही थी। लड़कियों ने कई बार उसे कॉल भी किया, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहा था। इस बीच लड़का मंगलवार देर शाम ओपन थिएटर में लगे मेले में घूमता हुआ लड़कियों को मिल गया।

 

मेले में लड़कियों ने लड़के को पहचान कर पकड़ लिया। लड़कियों ने उससे पूछा कि वीडियो क्यों वायरल किया, कॉल क्यों नहीं रिसीव कर रहा था। इतना बोलते हुए लड़कियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। फिर लात-घूंसे, थप्पड़ मारे, गला दबाने की कोशिश की।

इस दौरान युवतियों ने युवक से वीडियो वायरल क्यों किया और फोन क्यों नहीं उठा रहा था कहकर लात-घूसे और थप्पड़ से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक कहता सुनाई दे रहा है कि, लड़के को पीटने से बचाइये। पुलिस को बुला लीजिए, लेकिन लड़कियां पीटते जा रही हैं।

युवतियों का वीडियो बनाया था, इसलिए पीटा

मेले में मौजूद लोगों ने युवतियों से पीटने का कारण पूछा। इस पर लड़कियों ने कहा कि, युवक ने फेमस होने के लिए उनका वीडियो बनाया था, इसलिए पीटा है। मेले में यह ड्रामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद लड़के को युवतियों से छुड़ाया गया।

पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कर रही कार्रवाई

कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेकर दोनों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं साथ ही युवक की शिकायत पर युवतियों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button