Breaking : पटवारी को घूस लेते ACB ने किया गिरफ्तार.. 20 हजार रुपये ले रहा था रिश्वत…

News Power Zone
2 Min Read

रायगढ़: एसीबी की बड़ी कार्रवाई जारी है। पिछले 24 घंटे में एसीबी ने चार घूसखोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी SDO सहित चार रिश्वतखोरों को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा है।

 

अब रायगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी ने पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक छाल तहसील कार्यालय क्षेत्र के हल्का क्रमांक 49 का पटवारी हरिशंकर राठिया ने जमीन के एक मामले में ग्रामीण से 25 हजार रुपए की मांग की थी।

 

पटवारी ने ग्रामीण से गांव की सरकारी भूमि पर कब्जा मामले में पहले 25 हजार की डिमांड की और फिर 20 हजार में मामला सेटल किया। ग्रामीण ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। ACB की टीम बुधवार को छाल तहसील मुख्यालय पहुंची और ट्रैप करते हुए पटवारी हरिशंकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि करीब 3-4 माह पहले ग्रामीण ने मामले की शिकायत की थी। छाल तहसीदार एनके सिन्हा ने बताया कि ACB की टीम छाल पटवारी कार्यालय में कार्रवाई कर रही है। करीब 20-25 हजार रुपए रिश्वत लेने की शिकायत थी।

 

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण ने गांव की सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। जमीन का पट्टा दिलाने के लिए पटवारी ने ग्रामीण से 25 हजार रुपए की मांग की थी। ग्रामीण पटवारी को 20 हजार रुपए पहले दे चुका था। इसके बाद पटवारी ने 5 हजार रुपए की और मांग की। जिसके बाद ग्रामीण ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।

Share This Article