Anshuman Gaekwad Passed Away: नहीं रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़, खेल जगत में शोक की लहर

News Power Zone
2 Min Read

 

Anshuman Gaekwad Passed Away: नहीं रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़, खेल जगत में शोक की लहर

लंदन/नई दिल्ली। Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर 71 वर्षीय अंशुमन गायकवाड़ का 31 जुलाई की देर रात निधन हो गया। गायकवाड़ लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और लंदन में इलाज करा रहे थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

 

 

Anshuman Gaekwad Passed Away: अंशुमन गायकवाड़ का क्रिकेट करियर

अंशुमन गायकवाड़ ने अपने 12 साल के क्रिकेट करियर में भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले और 2254 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 शतक भी लगाए। उनकी सर्वश्रेष्‍ठ पारी 201 रन की थी, जो उन्‍होंने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ जालंधर में खेली थी।

 

Anshuman Gaekwad Passed Away:टीम इंडिया के हेड कोच भी रह चुके हैं अंशुमन

अंशुमन गायकवाड़ 1997 से 1999 और 2000 के बीच 2 बार टीम इंडिया के हेड कोच भी रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में उपविजेता भी रहा। उनकी कोचिंग के दौरान ही अनिल कुंबले ने दिल्ली में एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया था।

Share This Article