Featuredदेशराजनीति

Newspowerzone Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित पांच राज्यों को सबसे सटीक एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे सबसे पहले NewsPowerZone पर, किसकी बनेगी सरकार, बताएंगे जनता का मूड

Newspowerzone Exit Poll 2026: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान शाम 5 बजे खत्म होने के साथ ही टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आन शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग चैनल, अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर अपने-अपने एग्जिट पोल प्रसारित करेंगे। असम, केरलम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान खत्म होने के बाद शाम 6.30 बजे से Newspowerzone में अलग अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल का लाइव प्रसारण होगा।

Newspowerzone Exit Poll 2026 : 5 राज्यों में हुए चुनाव

9 अप्रैल को असम की 126 सीट, केरलम की 140 सीट और पुड्डुचेरी की 30 सीटों पर एकसाथ मतदान हुआ। इसके बाद तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान कराया गया। जबकि दूसरे व अंतिम चरण के लिए 142 सीटों पर आज 29 अप्रैल को मतदान कराया गया।

 

 

Newspowerzone Exit Poll 2026: क्या होता है एग्जिट पोल

बता दें कि एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदाताओं से बातचीत के आधार पर तैयार किया जाता है। चुनाव में मतदान के तुरंत बाद सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल के रिपोर्टर वोटर्स के पास जाकर उनसे उनकी राजनीतिक पसंद, नापसंद, मुद्दे और वोट करते समय किन बातों पर फोकस, जैसे सवालों के जरिए उनके मन को टटोलने की कोशिश करती हैं। उसी का आधार पर तैयार किए गए डेटा को एग्जिट पोल के रूप में पेश किया जाता है। यह अनुमान कई बार सही तो कई बार गलत भी साबित हो जाते हैं।

Newspowerzone Exit Poll 2026: कितना होता है सैंपल साइज

एग्जिट पोल में मतदाताओं को शामिल किया जाता है, जिसकी संख्या 30 हजार से लेकर एक लाख तक हो सकती है। कई बात अगल-अलग विधानसभाओं या लोकसभाओं में कुछ बूथों पर मतदाताओं से बातचीत के आधार डेटा तैयार किया जाता है। जिसे मतदान खत्म होने के बाद प्रस्तुत किया जाता है।

Newspowerzone Exit Poll 2026: कब जारी होंगे एग्जिट पोल

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार सर्वे एजेंसिया 29 अप्रैल शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल प्रसारित कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने तय समय से पूर्व एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button