Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

Bageshwar Dham: गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे, 10 थानों की पुलिस संभाल रही सुरक्षा व्यवस्था

Bageshwar Dham

छतरपुर। Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बालाजी और अपने गुरु के दर्शन किए। सुबह की महाआरती के बाद बालाजी के दर्शनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। महोत्सव के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भोजन, और आवागमन की पूरी व्यवस्था की गई है।

 

Bageshwar Dham: गुरु दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु

Bageshwar Dham: दोपहर करीब 12 बजे से मुख्य पंडाल पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए श्रद्धालु इकट्ठा हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पादुकाओं का पूजन हुआ, इसके बाद गुरु दर्शन शुरू हुआ। महोत्सव को 5 दिवसीय रखा गया है, जिसमें शनिवार और रविवार को पादुका पूजन व गुरु दर्शन का कार्यक्रम है।

 

Bageshwar Dham:एएसपी के नेतृत्व में 4 जिलों का पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के तहत छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और सागर से करीब तीन सौ पुलिस बल बुलाया गया है। खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दोनों शिफ्टों के लिए एक-एक एसडीओपी नियुक्त किए गए हैं। 10 थाना प्रभारी, 15 एएसआई और 300 पुलिस बल सुरक्षा में तैनात हैं। आवागमन को सुचारू रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, और 5 सौ सेवादार पुलिस और प्रशासन के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं।

 

सिद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने से उनके स्वास्थ्य की चिंता भी की जा रही है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हो रहा है। राजनगर से आए डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि अस्थाई अस्पतालों के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सेवा दी जा रही है। किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस तैयार हैं। नागपुर और सागर से भी डॉक्टरों की टीमें आई हैं।

 

Related Articles

Back to top button