Korba: माइनिंग दफ्तर पहुंची EOW की टीम.. कोल स्कैम की चल रही जांच…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा । छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाले की जांच के लिए EOW की टीम ने कोरबा माइनिंग आफिस में दबिश दी है। इससे पहले ED की टीम ने माइनिंग आफिस में कैम्प कर हजारों पन्नों के दस्तावेज जब्त किये थे। ED की इस कार्रवाई के बाद अब EOW ने माइनिंग विभाग के कार्यायल में दबिश देकर पिछले 24 घंटे से दस्तावेज खंगाल रही है।

 

बताया जा रहा है कि अफसर साल 2020 से 2022 तक के दस्तावेज खंगाल रहे है। 24 घंटे से कोरबा माइनिंग आफिस में EOW के DSP रैंके के अफसर कोयला घोटाला से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए है। वहीं दूसरी तरफ कोरबा खनिज विभाग में EOW की दबिश की खबर सामने आने के बाद से अधिकारियों के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article