Featuredदेशसामाजिक

West Nile Fever in Kerala: मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी से रहे सतर्क, जानें क्या है वेस्ट नाइल फीवर जिससे केरल में हो रही मौत

कोझिकोड। West Nile Fever in Kerala: केरल में कई लोगों के वेस्ट नाइल बुखार की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कोझिकोड, त्रिशूर और मलप्पुरम में छह मामले सामने आए हैं। वहीं, त्रिशूर में इस फीवर से 79 साल के मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में वेस्ट नाइल फीवर से पहली मौत के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने मानसून पूर्व सफाई गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया है।

क्या है वेस्ट नाइल वायरस

वेस्ट नाइल वायरस मच्छर जनित बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित मच्छरों के काटने के कारण फैलती है। यह विभिन्न प्रजातियों द्वारा फैलने वाली बीमारी है, जिसे प्राथमिक प्रजाति क्यूलेक्स पिपियन्स के रूप में जाना जाता है।

वेस्ट नाइल वायरस कुछ दिनों से कई हफ्तों तक व्यक्ति के शरीर में रह सकता है। इस वायरस से संक्रमित 80 फीसद लोगों में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसमें कुछ फ्लू जैसे लक्षण होते हैं और दुर्लभ मामलों में स्थायी रूप से न्यूरोलॉजिकल डैमेज भी हो सकता है।

West Nile Fever in Kerala: केरल में 10 मामले आए थे सामने

जानकारी के अनुसार कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) संक्रमण के कम से कम 10 मामले सामने आए। उत्तरी केरल के दोनों जिलों में पांच-पांच मामले सामने आए। 10 संक्रमितों में से नौ ठीक हो गए हैं जबकि एक का कोझिकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button