VDO : मोदी ने खदान, एयरपोर्ट, बंदरगाह अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को दे दिए, ये सब किसी नेता की नहीं देश की संपत्ति है : प्रियंका

Desk Reporter
4 Min Read

कोरबा। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिरमिरी की चुनावी सभा में मोदी और भाजपा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए। मोदी ने एयरपोर्ट, बंदरगाह और खदाने अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को दे दिए। पर यह सब मोदी या किसी नेता की नहीं, बल्कि देश की संपत्ति है। भाजपा और मोदी ने देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया केवल, कारोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ और ये किसी और के नहीं, आपके अनुभव है। देश के आम आदमी का अनुभव है और फैसला भी आपको ही करना है।

 

लोकसभा की प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में हुंकार भरी। चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से जागरुक होने की अपील की। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बजाये 5 किलो अनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते।

देखें VDO

 

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में जो राजनीति है, वह गरीब, मजदूर, श्रमिक और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्म हो गई है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बैकुंठपुर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, सौरभ सिंह, नजीर अजहर, अशोक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय

 

श्रमिकों का ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है। हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्याय हो। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। जनता में जागरुकता जरूरी है।

देश में 30 लाख खाली पदों को भरेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्हें सत्ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

Share This Article