Korba :  IPL में सट्टा और व्यापारी के साख में बट्टा.. 8 करोड़ रुपये गंवाने का फट्टा..

Desk Reporter
2 Min Read

कोरबा। आईपीएल सट्टा में एक प्रभावशाली व्यापारी को 8 करोड़ हजाने की चर्चा से अग्रेसन चौक के व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि एक तरफ चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार उफान पर है तो दूसरी तरफ आईपीएल में सट्टा लगाने वाले सटोरियो का सट्टा भी ऊंची उड़ान पर है। आईपीएल के सट्टे में शहर के एक व्यापारी के आठ करोड़ हारने के बाद व्यापारियों के रकम रोकने की चर्चा चुनावी चर्चा से ज्यादा गरम है।

 

सूत्रों की माने तो अग्रसेन चौक के कारोबारी को सट्टे की लत ने कही का नही छोड़ा। आईपीएल में भारी भरकम रकम गंवाने के बाद अपने चित परिचित सटोरियों का भी बेड़ा गर्ग कर दिया है। उधारी में सट्टा खिलाने वाले की बड़ी राशि रोकने की बात सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। इसके पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे है जिसमें पहला यह है कि जिन लोगों ने अपने घर वालों की गैर जानकारी में सट्टे में बड़ी रकम गंवा दी है, वह घर-परिवार और अपनी इज्जत बचाने के लिए इसे उजागर करने से परहेज कर रहे हैं। दूसरा ऐसे व्यापारी हैं जो उधार के तौर पर बड़ी रकम इस व्यापारी कम सटोटिये को दे बैठे हैं वह भी कहीं ना कहीं अपने परिवार से इस डूबती रकम के बारे में चर्चा करने में झिझक रहे हैं।

Share This Article