CG Politics: कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा चुनाव के संयोजक संतोष कौशिक का इस्तीफा, भाजपा में शामिल

Desk Reporter
2 Min Read

बिलासपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले लगातार पार्टी से इस्तीफा देने वाले दौर से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है। कांग्रेस के कई नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब बिलासपुर से लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कौशिक के साथ जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

 

 

CG Politics: बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र खरीदने वाले विष्णु यादव बीजेपी में शामिल हुए थे। राजधानी रायपुर के कुशाभाउ ठाकरे परिवर में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की अगुवाई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

 

 

CG Politics:कुर्मी समाज के लोकप्रिय नेता है संतोष कौशिक, तखतपुर विधानसभा सीट से तीन बार लड़ चुके हैं चुनाव

 

 

CG Politics: बता दें कि लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं। वे 2008, और 2013 में बसपा से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं 2018 में जेसीसीजे से कोशिश कर चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में शामिल हो गए हैं। संतोष कौशिक के वर्चस्वधारी नेता माने जाते हैं।

Share This Article