सीजी पॉलिटिक्स: 24 : कवर्धा में 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की आमसभा

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय नेताओं की चुनावी दौरा जोर पकड़ने लगा है।6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा में आमसभा होगी। बता दें कि राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। इस वजह से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन का राजनांदगांव पर भी फोकस बढ़ा दिया है।

बता दें कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें जीतने की रणनीति तैयार की है। चुनाव के लिए रणनीति बनाने का जिम्मा इस बार प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन पर है। प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन लगातार बैठकें करके रणनीति बना रहे हैं। मंगलवार को राजनांदगांव में बैठक करके केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सभा तय की गई है।

Share This Article