IPS transfer Breaking: SP जितेंद्र शुक्ला का दुर्ग तबादला..कोरबा के नए SP बने सिद्धार्थ तिवारी, देखें सूची…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। राज्य सरकार ने आईपीएस अफसरों तबादला सूची जारी करते नई पोस्टिंग की है। जारी सूची कोरबा के कड़क कप्तान जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। वही 2015 बैच के यंग आईपीएस अफसर सिद्धार्थ तिवारी को कोरबा एसपी बनाया गया है।

बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर सूची आखिरकार जारी हों गया है। सूची आधी रात को आई। हम बात कर रहे हैं IPS तबादला सूची का,जिसे राज्य सरकार ने आधी रात जारी कर दिया है। इस सूची में कई सीनियर आईपीएस अफसर भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी बदल दी गई गई है। वहीं जंगल से मैदानी इलाके और मैदानी इलाके से जंगल भी अफसरों को भेजा गया है। तेज तर्रार आईपीएस अफसरों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। दुर्ग के नए एसपी जितेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं दुर्ग के मौजूदा एसएसपी रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज का प्रभारी आईजी बनाया गया है। कड़क आईपीएस अमरेश कुमार मिश्रा को रायपुर रेंज आईजी बनाया गया है। लंबे समय से जंगल में तैनात कड़क अफसर आईपीएस शशिमोहन सिंह को जशपुर जिले की कमान सौंपी गई है। उन्हें पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज आईजी बनाया गया है।

देखें सूची

Share This Article